Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 02  2021 :: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर आज फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज द्वारा काली मंदिर चौक, एमजी मार्ग, रांची के समीप निर्मित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर झारखण्ड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत कहा कि आज जब दुनिया आतंकवाद और दूसरी तरह की हिंसा का सामना कर रही हैं, वहीं गांधी जी का अहिंसा सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। महात्मा गांधी भारत की आत्मा की आवाज थे, महात्मा हमारा अतीत, वर्तमान और भविष्य हैं। गांधी जी की 152वीं जयंती को शांति और सुलह के साल के रूप में मनाने की पहल होनी चाहिए।

चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा ने माल्यार्पण के उपरांत कहा कि भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रेरणा का बडा स्त्रोत बनाया जाना सुखद अनुभव है। राष्ट्रपिता की 152वीं जयंती पर देश को साफ-सुथरा बनाने के मिशन में जुटे माननीय प्रधानमंत्री के अभियान को हर जिले में युद्धस्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें हम सभी व्यवसायी व उद्यमी कहीं न कहीं किसी रूप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श व सिद्धांत आज भी हम सबों का मार्गदर्शन करती है।

इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष धीरज तनेजा, उपाध्यक्ष राहुल साबू, महासचिव राहुल मारू, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, कोषाध्यक्ष मनीष सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल अग्रवाल के अलावा सदस्य किशन अग्रवाल, संदीप नागपाल सहित अन्य कई व्यापारी उपस्थित थे।

Leave a Reply