राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 20, 2022 :: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैकेनिकल ब्रांच के पांच विद्यार्थियों का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरण आदि के निर्माण से जुड़ी कंपनी मेगा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने विद्यार्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा व इंटरव्यू के बाद किया है। चयनित विद्यार्थियों में अफरोज आलम, शादाब मंजर, रवि रंजन कुमार, अंकित कुमार एवं अविनाश कुमार का नाम शामिल है। सभी 2022 बैच के पास आउट छात्र हैं। टीएनपी के प्रो इंचार्ज डॉ केपी दत्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को लखनऊ में ट्रेनिंग के बाद पोस्टिंग दी जाएगी। व इनका सालाना वेतन 3 लाख के करीब होगा। संस्थान के प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है।
Related Articles
योगा के पीजी डिपार्टमेंट में योग के प्रदर्शन से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
राँची , झारखण्ड । मार्च | 08, 2018 :: योगा के पीजी डिपार्टमेंट में योग के प्रदर्शन से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस इस अवसर पर विभाग की छात्राओं ने योग के आसनों का प्रदर्शन किया साथ ही भजन भी हुआ| इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे | Report and […]
सत्यानंद राज्य स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता 27 अप्रैल से
राची, झारखण्ड | अप्रैल | 26, 2024 :: बिशप स्कूल ओल्ड एचबी रोड बहु बाजार के प्रांगण में आयोजित की जा रही हैं। दो दिवसीय राज स्तरीय योग प्रतियोगिता के साथ क्विज, स्पीच ,पेंटिंग एवं रंगोली की भी प्रतियोगिता होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 27 अप्रैल को अपराह्न 4:00 बजे रांची के सांसद संजय सेठ करेंगे। […]
राज्य स्तरीय स्कूली खो-खो के अंडर-17 बालक वर्ग प्रतियोगिता में राँची जिला चैम्पियन
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 29, 2024 :: खेलो झारखंड के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड राज्य-स्तरीय (SGFI) स्कूली खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन खेलगाँव स्थित प्रैक्टिस एथलेटिक्स मैदान में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्षीय बालक वर्ग में राँची जिला यानि बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2,धुर्वा, राँची ने […]



