Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने विभिन्न संगठन के मंचों पर पहुँचकर रामनवमी जुलूस में हुए शामिल

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 17, 2024 ::

कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जयसवाल ने रामनवमी के शुभ अवसर पर राजधानी राँची के युवा राँची महानगर रामनवमी पूजा समिति,चंद्र शेखर आज़ाद रामनवमी पूजा समिति, नवयुवक संघ उपकार क्लब समिति,श्री महावीर मण्डल महानगर इंदिरा गांधी चौक चुटिया, राँची क्लब कर्मचारी संगठन एवं अन्य विभिन्न संगठन के मंचों पर पहुँचकर रामनवमी जुलूस में शामिल हुए और राम भक्तों का उत्साह वर्धन किया एवं उपकार क्लब चुटिया के मंच से विभिन्न अखाड़ो के झाकियों का स्वागत किया और चना शर्बत भी बाँटा। मौक़े पर युवा राँची महानगर रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह चंदेल,श्री महावीर मण्डल महानगर इंदिरा गांधी चौक के अध्यक्ष कृष्णा सहाय,संजीव महतो एवं नवयुवक संघ उपकार क्लब समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रेम कुमार भी मौजूद थे।

इस मौक़े पर आदित्य विक्रम जयसवाल ने सर्वप्रथम प्रभु श्री राम के नारों से बुलंद आवाज़ में जयकारा लगाया तत्पश्चात् तमाम राम भक्तों को रामनवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम सबों के जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भर दें और इस मंगल पर्व पर, आपके द्वारा किए गए सभी कार्यों में भगवान राम की कृपा हमेशा बनी रहे।

 

 

Leave a Reply