राची, झारखण्ड | मई | 24, 2025 ::
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की बैठक वरिष्ठ नेता कॉम सूरजपत सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन अजय कुमार सिंह ने किया पहलगाम आतंकी घटना पर 2 मिनट के मौन रखकर शहीदों की श्रद्धांजलि दी गई। राजनीतिक एवं सांगठनिक रिपोर्ट राज्य सचिव महेंद्र पाठक ने पेश किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 24 25 26 अगस्त को रांची में तीन दिवसीय राज्य का सम्मेलन होगा। 24 अगस्त को रांची में विशाल आम सभा किया जाएगा ।9 जुलाई को श्रमिक संगठनों के आवाहन पर आहूत आम हड़ताल के समर्थन में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में दो घंटा का चक्का जाम पूरे झारखंड में किया जाएगा
जून महीने में ब्रांच से लेकर अंचल एवं जिला का सम्मेलन के साथ-साथ राज्य में मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी के निर्माण के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जनसंगठन का निर्माण एवं जन संगठनों के सम्मेलन के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार झारखंड की विधानसभा परिसर में अभिलंब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर एवं जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा स्थापित करें बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक रामस्वरूप पासवान अजय कुमार सिंह अनिरुद्ध कुमार रुचिर कुमार तिवारी महादेव राम पशुपति कॉल अर्जुन यादव नीमन यादव मेवा लाल प्रसाद अंबुज ठाकुर गणेश सिंह सुरेश ठाकुर महादेव राम कृष्णा मेहता नीमन यादव गणेश महतो बाबूलाल झा अशोक यादव धर्मवीर सिंह शहीद कई लोग मौजूद थे



