Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय लाइफस्टाइल

राष्ट्र स्तरीय कोविद 19 टीकाकरण कार्टून पेंटिंग प्रतियोगिता : झारखण्ड के विवान को प्रथम एवम् त्रिपुरा के देबाशमिता को दितीय पुरस्कार

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 06, 2021 :: रांची के रहने वाले पांच वर्षीय विवान शौर्य ने एक बार फिर राष्ट्रीय कार्टून पेंटिंग प्रतियोगिता में रांची का परचम लहराया देश भर में लहराया है | विवान ने डेसिन अकादमी द्वारा राष्ट्र स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता है | COVID-19 वैक्सीन के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऑनलाइन राष्ट्रीय ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । यह प्रतियोगिता के द्वारा लोगों को बचाने के लिए महामारी को रोकने के लिए जागरूक करने का महत्वपूर्ण उद्देश्य के साथ आयोजित की गयी थी | विवान रांची के जे वी एम श्यामली स्कूल में प्रेप का छात्र है | ऑनलाइन आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को कोविद 19 वैक्सीन जागरूकता विषय पर आधारित कार्टून बनानी थी | विवान के स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों एवं पिता और गुरु चित्रकार धनंजय कुमार इस अवसर पर काफी गौरव्वान्वित महसूस कर रहे हैं | उन्होंने कहा की विवान का रुझान पेंटिंग और क्रिएटिविटी के तरफ बचपन से ही रहा है | विवान ने 2 वर्ष से ही पेंटिंग करना शुरू कर दिया था और लॉक डाउन के समय 100 से अधिक पेंटिंग्स बना चूका है | विवान इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीत कर राज्य को गौरव्वान्वित कर चूका है | विवान की माता रजनी कुमारी ने कहाँ की इस प्रतियोगिता में देश भर के हजारो बच्चों ने भाग लिया था और विवान को प्रथम स्थान मिलना हम सब और कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स परिवार के लिए बहुत गर्व की बात है | इसी प्रतियोगिता में दुसरे स्थान पे त्रिपुरा एवं तीसरे स्थान पे तमिलनाडु एवं महारास्ट्र के छात्र ने जगह बनाया |

 

Leave a Reply