Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड सिनेमा

चित्रपट झारखंड का फ़िल्म महोत्सव 23 से 25 जून 2023 तक सरला बिरला यूनिवर्सिटी में : पोस्टर का हुआ लोकार्पण

राची, झारखण्ड  | अप्रैल | 08, 2023 ::  आज दिनाँक 8 अप्रैल को राजधानी रांची के खेल गाँव में झारखंड फोटोग्राफर एसोसिएशन सेंट्रल द्वारा आयोजित चतुर्थ फोटोग्राफिक एक्सपो के मुख्य मंच पर चित्रपट झारखंड द्वारा 23, 24 और 25 जून 2023 को सरला बिरला यूनिवर्सिटी में आयोजित लघु फ़िल्म महोत्सव के पोस्टर का लोकार्पण संपन्न हुआ।
इस पोस्टर लोकार्पण कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के नामचीन छायाकारों के अतिरिक्त उड़ीसा , हरियाणा, दिल्ली, बिहार आदि प्रदेशों के भी फ़िल्म मेकर्स और छायाकार उपस्थित थे। चित्रपट झारखंड के डॉक्टर सुशील अंकन ने कहा कि इस फ़िल्म फेस्टिवल का उद्देश्य झारखंड प्रदेश के फ़िल्म निर्माताओं को एक दृष्टि प्रदान करना है जिससे वे भारतीय मूल्यों को केंद्र में रख कर सार्थक फ़िल्में बनायें और समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत करें। फ़िल्मों को रोज़गार से जोड़ते हुए झारखंड में फ़िल्म निर्माण करने पर डॉक्टर अंकन ने बल दिया…..
इस अवसर पर रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो , हजारीबाग, गुमला, मेदिनी नगर आदि जिलों के वरिष्ठ फोटोग्राफर उपस्थित थे जिनमे, गब्बर सिंह, बापी घोषाल, विकास कुमार, मनोज कुमार, सुनील वर्मा, शिव कुमार, हरेंद्र त्रिपाठी, गौतम आदि मुख्य थे।

Leave a Reply