Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

भाजयुमो कला एवं खेल प्रकोष्ठ ने मलखंब खिलाड़ियों को किया सम्मानित

,राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 28, 2022 ::  आज दिनांक 28 सितंबर 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के तत्वावधान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के 73 वे जन्मदिन के शुभ अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़ा एवं भारत के 75 वा अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत धुर्वा स्थित “बांगीय सांस्कृतिक उच्च विद्यालय” में देश के प्राचीन खेल मलखंभ के खिलाड़ियों को “एक भारत श्रेष्ठ भारत “कार्यक्रम के तहत” अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान” देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर झारखंड के सैंकड़ो बालक /बालिका मलखंभ खिलाड़ियों को “अटल बिहारी वाजपेयी खेल सम्मान “का प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला के महामंत्री सह कांके विधायक प्रतिनिधि श्री हरी नाथ साहू,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ,उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के रूप में झारखंड राज्य मलखंब संघ के सचिव अजय झा, गुरुकुल शिक्षा के निदेशक सूरज प्रसाद,विक्रम सिंह जी उपस्थित थे।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर लगातार खेल एवं खिलाडियों को प्रोत्साहित करने का काम कर रही है। खिलाड़ियों का सम्मान देने से खिलाडियों का मनोबल भी बढ़ता है। झारखंड खिलाडियों का गड़ रहा है। यहां के खिलाड़ी कम संसाधन के बावजूद भी अपनी लगन एवं मेहनत से झारखंड का नाम पूरे देश में रोशन कर रहें हैं। इस अवसर पर इस्तियाक अंसारी,ओम कुमार,अंशु कुमारी,सोनी कुमारी, अनीशा कुमारी,संगीता कुमारी,राकेश नायक, रोकी कुमार,संजय कुमार, कोशल कुमार, अनुशीखा कुमारी, रश्मि कुमारी आदि मलखंभ खिलाड़ी गण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply