राची, झारखण्ड | जनवरी | 20, 2025 ::
आमी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यर्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा ग्यारहवी के छात्र-छात्राओं ने बारहवी के छात्रो को गुलाब पुष्प देकर विद्यालय में उनका स्वागत किया। इसके बाद कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक
कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। स्कूल के पेटर्न ने बच्चों को उनके ‘बोर्ड एग्जाम के लिए और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
स्कूल चेयरमैन और प्रधानाचार्य श्रीमान अभय कुमार सिंह ने भी छात्रों के उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने छात्रों के भावी जीवन की सफलता के लिए उन्हंप्रित करते हुए स्मृति चिन्ह भी भेंट किए । ग्यारहवीं के विद्यर्थियों ने 12वीं कक्षा
के विद्यर्थियों को उपहार और टाइटल देकर सम्मानित किया।
11वीं के छात्रोंने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। विद्यालय के चेयरमैन ने कहा कि छात्र अलग-अलग विषयों की पढ़ाई कर के अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि विद्यर्थी उच्चतर
शिक्षा ग्रहण करके स्कूल और माता-पिता दोनों का नाम रोशन करेंग । विद्यालय प्रधानाचार्य अभय कुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएँ दी व जीवन
ें सदा अनुशासन तथा वरिष्ठ जनों का सम्मान करने की सीख प्रदान की । विद्यालय उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता सिंह ने भी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। अंत
में बच्चों के लिए प्रतियोगिता हुई जिसमें अद्विका शर्मां को मिस ए.पी.एस और डब्ल्यू एल अल्बर्ट को मिस्टर ए. पी. एस चुना गया । इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय के समस्त
सदस्यों ने अपना योगदान दिया




