घोड़ाबांधा, जमशेदपुर, झारखण्ड | दिसम्बर | 12, 2020 :: अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश के योग साधकों द्वारा झारखंड राज्य प्रभारी रवि शंकर नेवार, प्रदेश सह प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ श्रीमती विनीता शर्मा, सरायकेला खरसावां जिला प्रभारी सुबोल चटर्जी, सरायकेला खरसावां जिला सह प्रभारी श्रीमती शिखा शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती श्वेता सिंह, श्री मनोज कुमार शर्मा के द्वारा झारखंड प्रदेश के खूंटी संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को उनके आवास जमशेदपुर (घोड़ाबांधा) में जाकर अपने संगठन का मांग पत्र सौंपा गया और अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ के गठन एवं उद्देश्य से अवगत कराया गया l
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी ने आश्वस्त किया और पूर्ण सहयोग की बात कही और केंद्र सरकार तक, शिक्षा विभाग तक बातों को पहुंचाने की बात कही l




