Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

तीन दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी एवम कोच सेमिनार शुरू

राची, झारखण्ड | फरवरी | 09, 2024 ::

आर.के.आनंद लॉन बॉल स्टेडियम नामकुम, रांची में राष्ट्रीय ताइक्वांडो रेफरी एवं कोच सेमिनार का उद्घाटन एस. आर. नतेशा आई.एफ.एस, सीसीएफ वाइल्डलाइफ, झारखंड के द्वारा किया गया। इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ महासचिव संजय कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, कमलेश कुमार पांडेय एवम इस राष्ट्रीय सेमिनार में प्रशिक्षण देने आए हुए अंतराष्ट्रीय रेफरी डॉ. थिरुमल जे. के उपस्थित थे। यह सेमिनार तीन दिवसीय है जो दिनांक 9 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार में झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवम छत्तीसगढ़ के करीब 110 रेफरी भाग ले रहे हैं। इस सेमिनार के प्रथम दिन में अंतर्राष्ट्रीय रेफरी डॉ. थिरूमल जे के द्वारा वर्ल्ड ताइक्वांडो के अपडेटेड सभी नियमों के बारे में साथ ही साथ रेफरी के हैंड सिगनल्स के बारे में विशेष रूप से बताया गया। इस सेमिनार में सभी रेफरी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सहित थ्योरी क्लास एवं प्रैक्टिकल के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सेमिनार ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। यह सेमिनार का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में सहयोगी के रूप में संघ के अमर बावरी, विजय शंकर तिवारी, अविनाश राम सहित अन्य उपस्थित थे। आज के उद्घाटन समारोह में मंच संचालन अनंत नाग चंदन के द्वारा किया गया।

Leave a Reply