Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

शहर की बिगड़ी विधि व्यवस्था और झारखंड में व्यापारियों के साथ लगातार हो रहे अपराध पर चिंता व्यक्त 

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  19, 2025 ::

रांची प्रेस क्लब में फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और शहर के विधि व्यवस्था के साथ झारखंड में आए दिन व्यापारियों के साथ हो रहे अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। संगठन की आगामी बैठक दिनांक 26.04.2025 दिन शनिवार को संध्या 4:00 बजे से होटल स्टार लोटस, पंडरा में निश्चित हुआ है, जिसका व्यवस्था सदस्य सुमित कुमार को दी गई। बैठक में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला, उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, और उमाशंकर सिंह, महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और शाहिद आलम उपस्थित हुए।

 

 

 

 

Leave a Reply