राची, झारखण्ड | मार्च | 17, 2025 ::
रांची समर्पण शाखा के सत्र (2024 25) की कार्यकारणी बैठक शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में अप्पर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में संपन्न हुई।
आगामी शाखा अध्यक्ष पद चुनाव हेतु चुनाव पदाधिकारी का चयन कर चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती श्वेता भाला को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
आगामी अधिवेशन पर चर्चा की गई। जिसमें विशेष रूप से एकता रैली को लेकर समर्पण शाखा ने रैली में अपनी भागीदारी देने का मानस बनाया।
आज की कार्यकारिणी बैठक में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुमिता लाठ, मीना टाईवाला, श्वेता भाला, ज्योति अग्रवाल, विनीता बिहानी, किरण खेतान, ममता बोहरा, कार्यकारिणी सदस्य रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार, पूजा अग्रवाल, दीपिका मोतीका, चंद्रकला, आशा संथालिया , स्मिता अग्रवाल, दीपिका मोतीका,कविता जालान, पिंकी शर्मा उपस्थित थी।