राची, झारखण्ड | मार्च | 17, 2025 ::
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब रांची में शताब्दी वर्ष में आज एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में मंच संचालन मुख्य संरक्षक उदय साहू के द्वारा किया गया और सभा की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे के द्वारा किया गया श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों कों महासमिति के मुख्य संरक्षक किशोर साहू द्वारा सफल चुनाव हेतु सभी चुनाव पदाधिकारी को चुनड़ी, माला एवं तलवार दें कर सम्मानित किया गया और सब नवनिर्वाचित पदाधिकारी के ऊपर फूल वर्षा भी कर के स्वागत किया गया और भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया एवं भक्तों के बीच वितरण किया गया और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री गोपाल पारीक ने किया।
पदाधिकारी के नाम :-
अध्यक्ष :- जय सिंह यादव
उपाध्यक्ष :- पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा (चंकी)
मंत्री :- सुभाष साहू
सह मंत्री :- बलिराम प्रसाद, संतोष गुप्ता, उदय रविदास
कोषाध्यक्ष :- प्रमोद शाश्वत अंकेक्षक :- प्रेम सिंह
प्रचार मंत्री :- सुनील कुमार वर्मा एवं शंकर साहू, विष्णु देव प्रसाद लिल्लू, राकेश सिंह,नंकू तिर्की, राजा सेन गुप्ता, रविंदर वर्मा, राज किशोर प्रसाद, प्रकाश सेन सिन्हा, संजय पोद्दार, शंकर प्रसाद एवं सभी पदाधिकारी कों सम्मानित किया गया।
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया की 18 मार्च, 25 मार्च और 4 अप्रैल को निकलने वाला मंगलवारी जुलुस भव्य निकाला जाएगा और साथ ही अष्टमी को भी गजे- बाजे के साथ निकाला जाएगा।
इस सम्मानित कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, उदय साहू, राज कुमार गुप्ता, अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू सिंह),दीपू सिंह, महेश चन्द्रा, महेश सोनी,नमन भारतीय,रवि कुमार पिंकू,अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, मोहित रजक, आशीष रजक, यश वर्मा शामिल थे।