Ex central minister sibodh kant came forward to help poor and need people
Breaking News Latest News झारखण्ड

पीड़ितों की सेवा में आगे आए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत : जारी किया वाट्सएप नंबर

Ex central minister sibodh kant came forward to help poor and need people

रांची, झारखण्ड | मार्च | 27, 2020 :: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए किए गए देशव्यापी लाॅकडाउन के दौरान रांची संसदीय क्षेत्र अंतर्गत किसी भी प्रकार की परेशानी झेल रहे नागरिकों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने अपने स्तर से एक टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य जिला प्रशासन व सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर लाॅकडाउन में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे समस्याग्रस्त लोगों की सहायता करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।श्री सहाय ने समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए वाट्सएप नंबर 9771950539 जारी किया है। उन्होंने लाॅकडाउन के दौरान विकट समस्याओं का सामना कर रहे नागरिकों से उक्त नंबर पर संपर्क कर समस्याओं की जानकारी देने की अपील की है, ताकि उन्हें समस्याओं से निजात दिलाया जा सके।

Leave a Reply