राची, झारखण्ड | जून | 17, 2024 ::
यूरोपियन कार्नीवाल मेला 2024 का भव्य शुभारंभ मोरहाबादी मैदान, रांची में दिनांक 19.06.2024 को संध्याकालिन किया जायेगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती महुआ मांझी, केन्द्रीय अध्यक्ष झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (महिला मोर्चा) सह राज्यसभा सांसद, रांची, झारखण्ड तथा रामेश्वर उराँव( मंत्री वित योजना एवं विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग तथा खाद्य सार्वजनिक वितरण उवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखण्ड सरकार ) संयुक्त रूप से होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज उराँव, प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी युवा संगठन झारखण्ड प्रदेश, अमरेन्द्र सिंह सचिव, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस आई कमिटि, झारखण्ड प्रदेश, अभिलाष साहु, सदस्य झारखण्ड राज्य आवास बोर्ड, झारखण्ड प्रदेश एवं प्रदीप कुमार शर्मा होंगे। आयोजन समिति की अध्यक्ष सुश्री नेहा तिर्की ने बताया कि इस आयोजन में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के लगभग 250 कुशल शिल्पकार बंधु अपनी लगभग 5,00,000 कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से आसाम का बास से बना हुआ सामान, नागालैंड का ड्राईफ्लावर, दिल्ली की ब्लॉक प्रिंट कुर्ती, कलकता का जूट बैग, मुम्बई की, मेला माईन क्रोकरी, लखनऊ का चिकन वर्क, भदोही का विश्व प्रसिद्ध कालीन, सहारनपुर का फनीचर, गुजरात का बाधनी सूट, कच्छ की चादरे, मुरादाबाद का पीतल का सामान, जयपुर का मार्बल आर्ट, आगरा की सीनरी, कांजीवरम की साड़ियों, जयपुर की सिक्का ज्वेलरी, आन्ध्रप्रदेश का क्रोशिया वर्क, जयपुर का चूरण, हरियाणा के पर्दे, काश्मीर का ड्राई फूट, बांगलादेश की जामदानी की साड़ियों, अजमेर की मोजरी, पंजाब का फूलकारी सूट, हाथरस की कांच की ज्वेलरी, बिना पानी का कूलर, बच्चों के लिए ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें बसत का हैण्ड प्रेस जूशर मशीन, घर के साफ-सफाई के यत्र, खादीग्रामोद्योग के वस्त्र एवं चरक ग्रामोद्योग सेवा संस्थान कानपुर की आर्युवेदिक दवाईयाँ, ऋषिकेश के शंख, कनौज का चदन फेशपैक, मद्रास की शख की ज्वेलरी, मसाज के इलेक्ट्रानिक उत्पाद इत्यादि नाना प्रकार के उपभोक्ता एवं हस्त शिल्प उत्पादों का प्रर्दशन एवं बिक्रय किया जायेगा। क्राफ्ट इंडिया एक्सीविटर्स प्रा० लि० के डायरेक्टर रोहित चौरसिया ने बताया कि इस आयोजन में भारत वर्ष के अलावा विश्व के 5 देशों की लगभग 50 हजार कलाकृतियां पहली बार आपके मोरहाबादी मैदान राची में देखने और खरीदने का अवसर झारखण्ड वासियों को मिलेगा।
आयोजन समिति के सयोजक विकास जयसवाल ने बताया कि झारखण्ड राज्य में पहली बार यूरोप के लग्जम्बर्ग शहर, वियाना शहर, शिकागो शहर की थिम पर यूरोपियन कार्नीवाल मेला 2024 का आयोजन भी मेला परिसर में किया गया है जिसमें मुख्य रूप से झारखण्ड वासियों को यूरोप के विशालतम शहर लग्जम्बर्ग, वेनिस, वियाना, शिकागो, लुसियाना, रियोडीजर्नियो शहर की कुन्दरतम प्रतिकृति के साथ-साथ विशालकाय बुर्ज खलिफा, ट्वीन टावर, एफिल टॉवर अरेबियन, युर्नीवर्सल, अरेबियन फ्युचर म्युजियम, फोटोफ्रेम की प्रतिकृति में झारखण्डवासी अपनी सेल्फी का लुफ्त उठा सकेंगे। सास्कृतिक आय आयोजन समिति गोडकिया जी ने बताया कि बच्चों के मनोरजन के अध्यक्ष कृष्णा कुमार साव और संजीव के लिए पहली बार 110 फीट के विशालकाय यूरोपियन सिटी गेट की प्रतिकृति भी मेला परिसर में झारखण्डवासियों को देखने को मिलेगी। आयोजन समिति की सदस्य श्रीमती शिवानी तिर्की ने बताया कि बच्चों के मनोरंजन के लिए नाना प्रकार के छोटे-छोटे झूलों की व्यवसथा भी आयोजन स्थल पर की गई है। जिसमें मुख्य रूप से फ्रीशबी, टोरा-टोरा, ड्रेगेन ट्रेन, क्लोम्बस, ब्रेक डास, हवाई झूला, मिक्की माउस, जम्पींग जापान, मोटरबोट, स्र्कापियो, बच्चों वाली छोटी ट्रेन इत्यादि झूलो की भी व्यवसथा आने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए की गई है। आयोजन समिति की उपाध्यक्ष सुश्री रीतिका तिर्की ने बताया कि इस बार रांची शहरवासियों के लिए मुख्य रूप से खान-पान के लिए मुम्बई का मसाला पोपकॉन, पनीर टिक्की चाट, पॉव भाजी, हवा मिठाई, फूट चाट, शिकंजी इत्यादि की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव तिवारी जी ने बताया कि आयोजन स्थल पर पधारे हुये समस्त आगुंतकों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन संध्याकालीन 6 बजे से लेकर 8 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी यूरोपियन कार्नीवाल मेला 2024 के शिल्पकला मंच से किया जायेगा। जिसमें मुख्य रूप से चित्रकला प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता नृत्यकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, मटका सजाओं प्रतियोगिता, बोरा रेस प्रतियोगिता, सूई-धागा प्रतियोगिता, पूचका खाओं प्रतियोगिता, बैलून फूलाओं प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता इत्यादि नाना प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन संध्याकालीन 8 बच्चे लक्की ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन भी यूरोपियन कार्नीवाल मेला 2024 के प्रांगण किया जायेगा। जिसमें विजयी प्रतिभागी को ऊँ नमः शिवायः परिवार और यूरोपियन कार्नीवाल मेला 2024 की ओर से पुरस्कृत किया जायेगा।