Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करें ताकि विपक्षी दलों द्वारा की जाने वाली साजिश को रोका जा सके : राजद

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::

* राजद के चुनावी कार्यालय में यशस्विनी को विजयी बनाने के लिए बनी रणनीति

रांची । इंडिया गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के चुनावी कार्यालय धुर्वा में सोमवार को राजद के जिला पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजद के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ प्रखंडों में राजद कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में जुट जाएं। हर बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करें ताकि बूथ पर विपक्षी दलों द्वारा की जाने वाली साजिश को रोका जा सके और मतदाता भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कर सकें । श्री महतो ने कहा कि जिला स्तर पर एक चुनाव समिति का गटन किया गया है, जिसमें जिला स्तर के सात पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। यह चुनाव समिति हर दिन चुनाव प्रचार के कार्यों की समीक्षा करेगी और बेहतर से बेहतर ढंग से चुनाव प्रचार के लिए अपना सुझाव कार्यकर्ताओं को देगी। बैठक में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से यशवंत यादव, राम भजन सिंह, मोहम्मद मोइज, विजय राय, नवीन कुमार, हरेंद्र यादव, मनोज पंजरी, चंचल कुमार, रामजनम शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply