Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

टीम किशोर ने की पदयात्रा :: मेनरोड, तुपुदाना व हरमू का दौरा

रांची , झारखण्ड | सितम्बर | 02, 2019 :: झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम किशोर मंत्री ने तीन खेमों में पदयात्रा व जनसंपर्क साधा।
प्रथम खेमो में सोमवार को मेनरोड के वूलहाउस से ओवरब्रिज एवं पुनः ओवरब्रिज के व्यापारियों से मिला।
दूसरा खेमा तुपुदाना, हटिया, हिनू में जनसंपर्क किया।
तीसरा खेमा हरमू रोड के व्यापारियों से जन संपर्क साधा।

विभिन्न इलाको में व्यापारियों से मिलने पर व्यापारियों ने नाराजगी जतायी की चैम्बर को प्रतिष्ठान बना दिया है, इसे व्यापारिक संस्थान बनावें।
व्यापार व कानून की लचर व्यवस्था हो गई है।
चैंबर निंद्रासन में है।
कोई व्यापारिक उनत्ति के कार्य धरातल में नही है।
सरकार से किसी तरह के सम्बद्ध व समन्वय स्थापित नही है।
सरकार किसी कार्य को करती है तो उसके उपलब्धियों को अपने राग अलाप रही है कि हमने करवाया।
निराशा इतनी है कि व्यापारी चुनाव में मतदान में शामिल होने से भी कतरा रहे है।
यहाँ तक कहाँ की हम तो चुनाव में पहली बार पदयात्रा में हम व्यापरियो से मिलने कोई टीम आई है,यह देख रहे है।
हमतक कभी कोई नही आया है।
भरोसा जताते हुए किशोर मंत्री ने कहा कि चैम्बर राज्य की सबसे बड़ी संस्था है, इसका नेतृत्व में परिपक्वता होनी चाहिये, इसमे पूरे राज्य से सदस्य जुड़े है।
चैम्बर का कार्य सरकार के कानून की समीक्षा कर सरलीकरण करवाना है।
कानून सरल व मित्रवत बनवाक़े व्यापारियों में खुशहाल व भयमुक्त वातावरण को बनवाना है।
टीम सदस्यो ने कहा कि आप करें परिवर्तन, हम आपके चैम्बर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

किशोर व आर.डी. सिंह ने भरोसा दिलाया कि आप मतदान में शामिल होकर इसबार हमारी टीम को जिताये एवम आपके चैम्बर को सशक्त बनाये।
आपसब व्यापारी एकता जिंदाबाद संग चले परिवर्तन की ओर, टीम किशोर का नारा को बुलंद करे एवं मतदान में शामिल होकर, चैंबर से जुड़े। हमसब मिलकर आपके व्यापार व उद्योग जगत को मजबूती प्रदान करेंगे। हम चुनाव में फिजूलखर्ची में रोकथाम के लिये प्रतिबद्ध है।

इस पदयात्रा में अमित शर्मा, अर्पित जैन, दीपेश निराला, किशोर मंत्री, प्रकाश हेतमसरिया, डॉ रमेश बजाज, संदीप कु अग्रवाल, विनय छापरिया, आदित्य मलहोत्रा, अमरेंद्र कु सिन्हा, अनिल कुमार, अरुण कु गुप्ता, ब्रजेश कुमार, जुवीन ठक्कर, आर.डी. सिंह, संजीत श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र कुमार सुमन, बिनोद कुमार, शिव कुमार परासर सहित निर्दलीय सदस्य आनंद जालान व कई समर्थक शामिल थे।

Leave a Reply