Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

शोकफ के आठ कराटे प्रशिक्षक राष्ट्रीय कोच बने

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 15, 2023 ::

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक कोशी नरेंद्र सिन्हा, रेंशी रंजीत मेहता, सेंसाई संजय मिश्रा, सेंसाई बबलु कुमार,सेंसाई सुनील कुमार मेहता, सेंसाई नन्द किशोर महतो, सेंसाई जोगेंद्र गंजु, सेंसाई संजय कुमार को आज जेन कराटे सेंटर, रातु रोड, राँची में कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन ( KIO) के मेंटर एवम् एशियन कराटे फेडरेशन के एस्क्यूटिव मेम्बर हांशी भरत शर्मा द्वारा प्रेषित कोच प्रमाण पत्र का वितरण शोकफ के मुख्य कराटे प्रशिक्षक एवम् मुख्य टेक्निक डायरेक्टर हांशी मानस सिन्हा द्वारा किया गया।

राष्ट्रीय कोच बनने पर शोकफ के प्रशिक्षक एवम सदस्यगण शैलेश सिंह, रीतेश कुमार बॉबी, राजीव रंजन, राकेश गुप्ता(छोटू), रेशी शशी पांडे, अमर वर्मा, पवन केशरी ने बधाई दी।

Leave a Reply