राची, झारखण्ड | फरवरी | 13, 2025 ::
रांचीः झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त तत्वावधान में मोहराबादी मैदान में आयोजित 16वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में रांचीवासियों का जबरदस्त रिस्पांस मिल है। गुरूवार को भी ट्रेड फेयर में लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी स्टॉलों में खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग फेयर में मिल रहे ऑफर्स का लाभ उठा रहे हैं। वहीं, तीन हजार से अधिक की खरीदारी पर सुनिश्चित उपहार दिये जा रहे। ट्रेड फेयर में लगे लाइफस्टाइल हैंगर में बांग्लादेश का बना शर्ट, हुडी, जैकेट, ट्राउजर्स, कार्गो पेंट, वूलेन पायजामा बिक रहा है। शर्ट 600 से 700 रूपये, जैकेट 900, हुडी 700 रूपये में मिल रहा है। वहीं, लद्दाख से साड़ियों का कलेक्शन भी महिलाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां एक हजार रूपये की शुरूआती कीमत पर साड़ियां मिल रही है। साथ ही सूरत की साड़ी भी लोगों को भा रहा है। सूरत की साड़ी 250 से लेकर एक हजार रूपये तक में बिक रहा है। ट्रेड फेयर में अलग अलग फ्लेवर का हलवा बिक रहा है। इनमें ब्लैक करी, केला, नारियल, अनार, अन्ननास, खजूर, अंगूर, शहर, आम का हलवा शामिल है। यह 800 रूपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। लोग इन हलवा का स्वाद चख कर खरीदारी कर रहे हैं।
* विधायक सीपी सिंह ने ट्रेड फेयर पहुंचे, की तारीफ
गुरूवार को रांची विधायक सीपी सिंह ट्रेड फेयर पहुंचे। उन्होंने ट्रेड फेयर के विभिन्न् स्टॉलों का भ्रमण किया। विधायक ने कई उत्पादों की जानकारी ली और खरीदारी भी की। उन्होंने झारखंड चैंबर के इस आयोजन की तारिफ की और कहा कि रांची में ट्रेड फेयर के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा दिया जा रहा है। वहीं, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू भी ट्रेड फेयर का भ्रमण किया। इस अवसर पर झारखंड चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव नवजोत अलंग आदि मौजूद थे।
*फेयर में लगा फैशन का तड़का, काव्यांजलि का भी आयोजन
ट्रेड फेयर में गुरूवार को फैशन का तड़का लगा। क्वीन ऑफ ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो का आयोजन किया गया। इसमें कई मॉडलों ने पारंपरिक ड्रेस पहन कर कैटवॉक किया। इसके अलावा फेयर में कविताओं की बौझार हुई। काव्यांजलि के तहत स्थानीय कवियों ने अपने कविताओं से लोगों को मनोरंजन किया। किसी ने वीर रास तो किसी ने हास्य कविताओं से लोगों को गुदगुदाया।



