रांची, झारखण्ड | मार्च | 22, 2021 :: आगामी वर्षो में वुशु के और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे।यह बात मेगा स्पोर्टस काम्प्लेक्स के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में चल रहे 20 वी सब जूनियर नेशनल वुशु प्रतियोगिता के दौरान झारखण्ड के युवा मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने पूरे भारत के विभिन्न 28 राज्यो से भाग ले रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही।श्री सोरेन ने कहा कि अभी हाल में ही हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी है जिसमे वुशु के 6 खिलाड़ी शामिल है और नई खेल नीति के आधार पर और भी खिलाड़ी इससे जुड़ेंगे।उन्होंने कहा कि अभी हाल में ही सिमडेगा में हॉकी सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और अब तुरन्त बाद इस वुशु प्रतियोगिता का अयोजन इस बात को दर्शाता है कि हमे खेलो के विकास में कितनी रुचि है।उन्होंने कहा कि भविष्य में हम ऐसे और भी वृहद आयोजन करेंगे।
इस अवसर पर उन्होने दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के सफलता की कामना की ।उनके साथ साथ खेल सचिव श्रीमती पूजा सिंघल ने भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर खेल निदेशक श्री जीशान कमर ,मुख्यमंत्री के आप्त सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ,एस एस पी सहित कई खिलाड़ी एवम अभिभावक उपस्थित थे।
वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सी ई ओ श्री सुहेल अहमद ने मुख्यमंत्री से ट्राइबल एरिया के लिए वुशु अकादमी के स्थापना की बात की ,उन्होंने नई राज्य खेल नीति के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने इस पर विस्तृत रूप से चर्चा करने की बात कही।
इसस अवसर पर वुशू संघ के अध्यक्ष श्री चंचल भट्टाचार्य,श्री उदय साहू,मनीष कक्कड़ ,सुहेल अहमद,डॉ रामशंकर सिंह ,मनोज महतो,शिवेंद्र दुबे,सारिका गुप्ता,शम्भू सेठ,शैलेन्द्र दुबे,प्रदूयमन बेहरा ,प्रियदर्शी अमर आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर वुशू के खिलाडिय़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्यमंत्री ने झारखण्ड के नन्हे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
कांके विधायक श्री समरी लाल ने भी अपनी विशेष उपस्थित दर्ज की।



