रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 11, 2017 :: दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउरकेला के परिसर में आयोजित जोन 4 इंटर डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2017 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, राँची की छात्राऐं बनी उपविजेता।
जोन 4 इंटर डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2017 का अंतिम मैच डी.पी.एस. राँची बनाम डी.पी.एस. राउरकेला खेला गया, जिस में डी.पी.एस. राँची की टीम उपविजेता घोषित की गई।
विजेता और उपविजेता टीम 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2017 को, डी.पी.एस. माथुरा रोड में होने वाले राष्ट्रीय इंटर डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2017 में भाग लेंगी।
डी.पी.एस. राँची की अनिशा शर्मा ने राइजिंग प्लेयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने छात्राओं को बधाई और राष्ट्रीय इंटर डी.पी.एस. बास्केटबॉल टूर्नामेंट गर्ल्स (ओपन) 2017 में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाए दी।