सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची के भूगोल विभाग के जियो क्लब द्वारा 27 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक पातेड़, हुरुआ गाँव के लिए एक दान संग्रह अभियान आयोजित किया गया।
इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से 50 कॉपियाँ, 50 पैकेट सैनिटरी पैड, स्टेशनरी सामग्री तथा नगद राशि एकत्रित की गई। यह सामग्री 15 अगस्त 2026 को पातेड़ गाँव के ग्रामीणों के बीच वितरित की जाएगी। इसी अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर एक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
इस अभियान को सफल बनाने में सम्राट, अल्का , अंकित, राहुल, प्रीति, श्रेयश, अमन, उमंग एवं वंदना ने समर्पित भाव से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह पहल सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची की सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



