Breaking News Latest News झारखण्ड

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कांके पिठौरिया सेंटर पर दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन 

 

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 16, 2022 ::
आज दिनाँक 16 10 2022 दिन रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांके पिठौरिया सेंटर में दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन धूम धाम से मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कांके पिठौरिया कि संचालिका बड़ी बहन बी के राजमती जी उपस्थित थी।साथ ही साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण कि जिला मंत्री सह मुखिया पिठौरिया श्रीमती मुन्नी मुंडा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक सह भोजपुरी गायक श्री आशुतोष द्विवेदी,भारतीय जनता पार्टी पिठौरिया मंडल के मंत्री दीपक दास , अमित कुमार ,शिव शंकर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का उदघाटन किया।इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बी के राजमती बहन ने लोगों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि घर की सफाई के साथ-साथ मन की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। मन के अंदर व्याप्त ईष्या -द्वेष, नफरत, साम्प्रदायिकता रूपी गंदगी को बाहर फेंकें व सच्ची भाइचारे की दिवाली मनाएं। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए मिट्टी के दीये जलाने का भी आह्वान किया। साथ ही साथ उन्होंने ने सभी को दिवाली मंगल कामना देते हुए कहा कि दीयों के साथ-साथ प्रेम के आत्म दीये जलायें व गरीबों की मदद करें। इस मौके पर मुखिया मुन्नी मुंडा जी ने भी लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और लोगों से पटाखे न चलाने की अपील की। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित भी किए गए। कार्यक्रम में सुषमा सिंह,सिंधु देवी, सुकरो लिंडा, कुशुम राठौर, विरस मुन्नी देवी,प्रीति आदि कई समेत कई गांवों के लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।इस अवसर पर भक्तो के बीच भोग का भी वितरण किया गया।यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply