Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

जमशेदपुर में आयोजित योगासन चैंपियनशिप मे डिवाइन योगा अकेडमी को मिले दो स्वर्ण और एक रजत पदक  

राची, झारखण्ड  | जुलाई |  21, 2025 ::

केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) ऑडिटोरियम, कदमा, जमशेदपुर, झारखंड मे विश्व योगासन खेल महासंघ, झारखंड योगासन खेल चैंपियनशिप-2025 डब्ल्यूएफएफ योगासन झारखंड चैप्टर द्वारा 19 जुलाई को आयोजित योगासन चैंपियनशिप मे डिवाइन योगा अकेडमी के मिले दो स्वर्ण और एक रजत पदक

डिवाइन योगा अकेडमी झारखंड के जगदीश सिंह को मास्टर बी ग्रुप में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ ।

सीनियर सी ग्रुप में प्रदीप कुम्भकार को स्वर्ण पदक और हर्ष मुंडा को रजत पदक प्राप्त हुआ।

इसमें बॉयज व गर्ल्स के 12-12 ग्रुप एवं 1 स्टार कैटेगरी के प्रतिभागी शामिल हुए. राज्य के अलग-अलग जिलों से लगभग 150 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनके उम्र 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक था.

डिवाइन योगा अकेडमी की डायरेक्टर डॉ परिणीता सिंह ने टीम का उत्साहवर्धन करते हुए अच्छे भविष्य की कामना की।

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply