Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

जिला स्तरीय नेहरू कप हाॅकी संपन्न : विजेताओं को ट्रॉफी

राची, झारखण्ड | अगस्त | 20, 2023 :: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में जिला स्तरीय नेहरू कप हाॅकी प्रतियोगिता 2023 रांची में संपन्न हुई।
प्रतियोगिता अंडर 15 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता सी०एम० स्कूल ऑफ एक्सिलेंस बालिका बरियातु रांची के एस्ट्रो टर्फ में खेला गया। U-17 बालक वर्ग में प्रभात तारा हाई स्कूल धुर्वा रांची, अंडर-15 बालक वर्ग मे प्रकाश हाई स्कूल हुलहुन्दू राँची,और अंडर-17 बालिका वर्ग में सी एम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बालिका विद्यालय बरियातू रांची विजेता बनी।

इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विनय बंधु कच्छप (ए पी ओ) एम मोदस्सर , निर्मल बड़ाइक व अन्य ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।
वहीं विजेताओं को ट्रॉफी और पदक हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, जगन तोपनो ने प्रदान किया।
इस मौक़े पर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद कोषांग, राज्य परियोजना के प्रभात रंजन तिवारी, एम मोदस्सर, मो जावेद अंसारी मौजुद थे।
प्रतियोगिता विनय बंधू कच्छप के देख रेख में आयोजित हुई तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), पंकज तिर्की (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अंगड़ा), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), मो इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो) एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक जफर इमाम, देवचरण कच्छप, दीपक मेहता, इम्तियाज हुसैन, प्रवीण बाजरे बीना, अनामिका, अनीता तिग्गा, रंजीत प्रकाश होरो, राकेश रौशन तिग्गा सहित जिला सभी शारीरिक शिक्षक एवं समावेशी रिसोर्स शिक्षक ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply