Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से मिले आशुतोष : कला एवं खेल के विकास सम्बंधित विषयो पर की चर्चा

राची, झारखण्ड | फरवरी | 14, 2024 ::

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष दिवेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज से उनके अवास में नया दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आशुतोष दिवेदी ने उनसे झारखंड राज्य में कला एवं खेल के विकास सम्बंधित कई विषयो पर सकारात्मक चर्चा की इस अवसर पर उन्होने कहा झारखंड राज्य कलाकारो एवं खिलाड़ीयो का गढ़ है इन लोगो को बढ़ाने के लिए हम सभी को कार्य करने की जरूरत हैं।
इस अवसर पर शशांक राज ने कहा कलाकारो एवं खिलाड़ियो को बढ़ाना ही युवा मोर्चा की पहली प्राथमिकता होगी, देश के यशस्वी प्रधान मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की सोच भी यही है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी जागरूकता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply