Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

जरूरतमंद लोगो  के बीच कम्बल, टोपी एव उनी मोजा का वितरण 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 24, 2022 ::  एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे आज बृहस्पतिवार दिनांक 24 नवम्बर 2022 को अरगोड़ा के चापु टोली एव लोहरा कोचा के निर्धन लाचार,असहाय, विकलांग एव वृद्ध महिलाओ और पुरुषो के बीच 178 कम्बल, 178 टोपी एव 178 उनी मोजा का वितरण हेहल प्रखण्ड के समाज सेवी महिलाओ मुस्कान कुमारी, किरण बान्डो के सहयोग से स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों ने संस्था के सदस्यों एव पदाधिकारीयों की उपस्थिति मे विभिन्न समानो का वितरण किया गया।

ट्रस्ट के सदस्यों ने सेवा प्रकरण मे कहा की भगवान की सेवा से बडा पुण्य है निर्धन लाचार एव दिव्यांगों की सेवा। कम्बल वितरण का कार्य आगे भी समय समय किये जायेंगे। संस्था के सदस्यों ने इस बर्ष 1100 कम्बल 1100 टोपी/ मफलर 1100 उनी मोजा का वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया है। सेवा के सभी कार्य संस्था के सदस्यों के सहयोगसे किये जातः है।

आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, ओमप्रकाश सरावगी,, बिष्णु सोनी, धीरज गुप्ता, आलोक सिंह,रमेन्द्र पाण्डेय एव इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी। 9431108420

Leave a Reply