Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

स्व. अशोक नागपाल की याद में पौधे का वितरण

राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 24, 2018 :: रांची के जाने-माने समाजसेवी तथा जंनसध काल के दौरान से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व अशोक नागपाल के दुसरी पुण्यतिथि के अवसर पर फिरायालाल चौक पर रांची नागरिक समिति के बैनर तले पौधों का वितरण किया जिसमें शहर सांसद रामटहल चौधरी, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा नेता विनय जयसवाल, राजेन्द्र सरावगी एव विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अपनी सहभागिता दी। रांची के सांसद रामटहल चौधरी, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, भाजपा के विनय जयसवाल, राजेन्द्र सरावगी ने भी अपने हाथों से पौधों का वितरण किया। सांसद रामटहल चौधरी ने स्व अशोक नागपाल को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्व अशोक नागपाल को जंनसध काल से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं वह हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देते थे और हमेशा व्यक्तिगत हित को परे रखकर निष्काम भाव से संगठन एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लिए निस्वार्थ काम किया। डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने कहा आज जो आयोजन पौधों का वितरण उनके पुत्र संदीप नागपाल के द्वारा किया गया है यह देश और राज्य का वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प सरहानीय है तथा कहा कि स्व अशोक नागपाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे कर निष्काम भाव से पार्टी में योगदान दिया। भाजपा नेता विनय जयसवाल ने कहा की वे अक्सर स्व अशोक नागपाल के समाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं उन्होंने कहा की नागपाल जी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे साथ ही साथ कई विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहते हुए समाजिक कार्यों में अपना भरपूर योगदान दिया करते थे आज वही कार्य को उनके सुपुत्र संदीप नागपाल आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में 500 पौधो का वितरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक अंजाम देने में रांची नागरिक समिति के सचिव संदीप नागपाल, हर्षा नागपाल, सपनदीप नागपाल, कुलदीप सिंह दीपक, शम्भु प्रसाद, भुपेंद्र जग्गी,सुनिल माथुर, बिरेंद्र जैन सेठी, जगदीश,शुभाष, एवं शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply