Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा श्राद्ध दिवस के उपलक्ष्य मे 150 निर्धन बच्चो एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच वस्त्र एव दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण

राची, झारखण्ड  | सितंबर  | 12, 2022 :: एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 12/09/2022 सोमवार को पितृ पक्ष(श्राद्ध) दसरे दिवस के उपलक्ष्य में निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग मे आये हुए लगभग 150 निर्धन बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं के बीच सामुहिक श्राद्ध दिवस का सफल आयोजन कर सभी आये हुए बच्चों एव महिला-पुरुष को श्राद्ध प्रसाद में महिलाओ के बीच साडो एव नायटी का और बच्चों के बीच दैनिक उपयोग की टूथब्रश, टूथपेस्ट, नहाने का साबुन,कपडे धोने का साबुन का वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया।

पितृ पक्ष(श्राद्ध) दिवस दुसरे दिन पर आज बच्चो एवं महिलाओ एव साडी नायटी का एव बच्चो के बीच टूथपेस्ट, टूथब्रश, नहाने कपडा धोने के साबुन का वितरण का कार्य सचिव मनोज कुमार चौधरी,सज्जन पाड़िया, ओमप्रकाश सरावगी,विष्णु सोनी वहाँ के सेवाधारीयों की देखरेख मे संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

आज की सेवा के महान कार्यक्रम मे संस्था के सचिव मनोज कुमार चौधरी,सज्जन पाड़िया,नवल टिबडेवाल, ओमप्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी, ज्ञान प्रकाश शर्मा, धीरज कुमार गुप्ता, चन्द्रदिप साहु एव संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply