Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अघोरेशर भगवान राम सत्संग भवन, एतलहातु के सदस्यों द्वारा निर्मला कुष्ठ कालोनी, निवारणपुर में खाद्य-पैकेटों का वितरण

 

 

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 30, 2021 :: अघोरेश्वर भगवान राम के श्रद्धालु एवं शिष्यगणों के मध्य, २९ नवंबर की तिथि को अपने ईष्ट के “महानिर्वाण दिवस” के रूप में संपन्न करने की परंपरा स्थापित है। अघोरेश्वर महाप्रभु द्वारा स्थापित कुष्ठ सेवाश्रम, पड़ाव, वाराणसी विश्व के सबसे बड़े नि:शुल्क कुष्ठाश्रम के रूप में विख्यात है।

उपरोक्त आयोजन के उनतीसवें वर्षगांठ पर, अघोर गुरु पीठ ब्रम्हनिष्ठालय, बनोरा, छत्तीसगढ़ के रांची शाखा (अघोरेशर भगवान राम सत्संग भवन, एतलहातु) के सदस्यों ने अपने पूज्यवर के पद-चिन्हों पर चलकर, निर्मला कुष्ठ कालोनी, निवारणपुर, रांची के निवासियों में सहयोग खाद्य-पैकेटों का वितरण किया। इसके उपरांत, आदिम जनजाति सेवा संस्थान, निवारणपुर, रांची के निवासियों के मध्य भी खाद्य-पैकेटों का वितरण किया गया।

उपरोक्त आयोजन, संस्था के वरिष्ठ सदस्य डा० गुणेश्वर झा के निर्देशानुसार एवं डा० बच्चा राम झा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

Leave a Reply