Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा पितृ पक्ष के श्राद्ध दिवस नवमी के उपलक्ष्य मे 200 निर्धन बच्चो एवं ग्रामीण पुरूष महिलाओं के बीच नये वस्त्रों वितरण

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 19, 2022 ::  एम•आर•एस• श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव और स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज दिनांक 19/09/2022 सोमवार को पितृ पक्ष(श्राद्ध) दिवस नवमी के अवसर पर संस्था के सदस्यों के सहयोग से पुंदाग टी•ओ•पी•के पिछे स्थित संस्था के निर्माणाधीन श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण मे पुंदाग गाँव से आये हुए मंदिर परिसर के आसपास के निर्धन ग्रामीण ,पतरा टोली, हेहल प्रखण्ड के पहाड़ टोली, मुण्डा टोली,पाहन टोली से आये हुए लगभग 200 निर्धन बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं एव पुरूषों के बीच पितृ पक्ष के श्राद्ध दिवस नवमी के अवसर पर सफल आयोजन कर सभी आये हुए बच्चों,महिलाओ एव पुरुषों को पितृ पक्ष के श्राद्ध में वस्त्रों का वितरण संस्था के सदस्यों के द्वारा किया।

पितृ पक्ष (श्राद्ध) दिवस के नवमी पर आज बच्चो एवं महिला- पुरुष के बीच टी सर्ट, पेंट सर्ट महिलाओ के बीच साडी एव सलवार सुट में बच्चों के बीच सर्ट,पेंट, कलर पेन्सिल एव कलर कापी का वितरण का कार्य वहाँ के सेवाधारी महिला प्यारी उरांव, पुष्पा कुमारी,चन्द्रदिप साहु,सुरज उरांव एवं अर्जुन मुण्डा की देखरेख मे संस्था के सदस्यों के द्वारा किया गया।

संस्था के उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल(राजु अग्रवाल) ने कहा की पितृ पक्ष श्राद्ध दिवस पर निर्धन लाचार असहाय विकलांग परिवार के सदस्यों के सेवा के कार्य जैसे भोजन कराना, सुखे अनाज का वितरण करना,नये वस्त्रों का वितरण करने से संत महात्माओ ने कहा है की घर पितृ बहुत ही प्रसन्न होते है एव सेवा कार्य करने से पितरों का बहुत-बहुत आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ पक्ष (श्राद्ध)दिवस के नवमी पर आज वस्त्र वितरण के महान कार्य मे संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, विष्णु सोनी,मनीष सोनी,ओमप्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता,आलोक सिंह,धर्मजीत सिंह एव महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल,उर्मिला पाड़िया,रेखा पोद्दार, संतोष देवी अग्रवाल,चंदा देवी अग्रवाल इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply