Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

अशोक नागपाल की याद में 500 पौधे का वितरण  

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   24, 2024 ::

रांची के जाने-माने समाजसेवी रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज उठाने वाले तथा जंनसध काल के दौरान से भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व अशोक नागपाल के आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर फिरायालाल चौक पर रांची नागरिक समिति के बैनर तले  पौधों का वितरण किया जिसमें रांची के फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी किशोर मंत्री पवन मंत्री भाजपा के रमेश सिंह प्रेम मित्तल रणधीर चौधरी पीयूष सरकार पंजाबी हिंदू बिरादरी के मदन सेंन कुजारा पूनम आनंद संजय मिनोचा विजय खन्ना, मेन रोड कृष्ण जन्माष्टमी के अध्यक्ष मुकेश काबरा जेजे रोड ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह दीपक, अमित शर्मा, नंदकिशोर अरोड़ा, किशन अग्रवाल, शंभू प्रसाद, अमित सिंह, डब्बू, परमजीत सिंह चाना, रतन चोपड़ा गुरविंदर सिंह भसीन, मंगल मुरारी सुभाष जैन, सपनदीप एव विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि ने अपनी सहभागिता दी। पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी भाजपा के रमेश सिंह प्रेम मित्तल संदीप नागपाल, पूनम आनंद ने भी अपने हाथों से पौधों का वितरण किया। राजेंद्र सरावगी ने कहा कि पिछले 8 सालों से इस पौधा वितरण के कार्यक्रम में मुझे आना का अवसर मिलता है और यह बहुत ही अच्छी बात है की श्रद्धांजलि समारोह में स्वर्गीय अशोक नागपाल की याद में पौधों में समिति के द्वारा किया जाता है भाजपा के रमेश सिंह ने स्व अशोक नागपाल को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा की स्व अशोक नागपाल को पिछले कई वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जानते हैं वह रेलवे के जन सुविधाओं की आवाज को हमेशा उठाते रहे हैं तथा हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देते थे और हमेशा व्यक्तिगत हित को परे रखकर निष्काम भाव से संगठन एवं देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के लिए निस्वार्थ काम किया। पूनम आनंद ने कहा आज जो आयोजन पौधों का वितरण उनके पुत्र संदीप नागपाल के द्वारा किया गया है यह देश और राज्य का वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प सरहानीय है। पवन मंत्री ने कहा की वे अक्सर स्व अशोक नागपाल के समाजिक कार्यों में शामिल होते रहे हैं उन्होंने कहा की नागपाल जी पंजाबी हिंदू बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य थे साथ ही साथ कई विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी रहते हुए समाजिक कार्यों में अपना भरपूर योगदान दिया करते थे आज वही कार्य को उनके सुपुत्र संदीप नागपाल आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं।इस कार्यक्रम में 500 फलदार पौधो का वितरण किया गया।

 

Leave a Reply