राची, झारखण्ड | सितम्बर 23, 2024 ::
यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक, राँची के द्वारा श्री महावीर मण्डल राँची के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू को यूथ क्लब दुर्गा पूजा समिति का मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया है! इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विष्णु देव प्रसाद लिल्लू, शंकर साहू, रिंकू वर्मा, राजेश वर्मा आदि के द्वारा रवि कुमार पिंकू को शॉल तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया! रवि कुमार पिंकू ने भी मुख्य संरक्षक का जिम्मेवारी को सहर्ष स्वीकार करते हुए कहा की में अपने सभी दायित्वों का निर्वहन समिति हित में करूँगा! मनोनयन पर बधाई देने वालो में रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद यदुनाथ पाण्डे, रांची विधायक सी पी सिंह, किशोर साहू, शंकर दुबे, गोपाल पारीक, प्रवीण व्यास, जितेंद्र कुमार वर्मा, रूपेश बर्मन आदि प्रमुख रहे!




