Breaking News Latest News झारखण्ड

दिव्यांगजनों ने किया यशस्विनी का अभिनंदन

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 28, 2024 ::

दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : सुबोधकांत सहाय

रांची। दिव्यांगजनों का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय से एचईसी आवासीय परिसर स्थित उनके आवास पर मिला और उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय उपस्थित थे। दिव्यांग जनों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए संजय झा ने सुश्री सहाय का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। तत्पश्चात सुश्री सहाय ने सभी लोगों से एक एक कर परिचय प्राप्त किया।
मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय ने कहा कि दिव्यांग जनों और पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की सेवा पूर्व से ही करते आ रहा हूं और आगे भी आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा। आप सब अपने प्रत्याशी की मदद कीजिए।
इस अवसर पर सुश्री यशस्विनी ने कहा कि जिस तरह आप पहले भी मेरे पापा को समर्थन देते रहे हैं, उसी तरह मेरी भी मदद करें। मैं आपकी बहन की तरह हूं और जन सेवा में सदैव लगी रहूंगी। इस मौके पर विकलांग राहत संस्था कांके, दिव्यांग रोजगार अधिकार मंच, अनगड़ा, गुलाब दिव्यांग समूह मालसरिंग, रूही सखी मंडल, गंगा सखी मंडल, नई किरण नामकुम, ज्ञान ज्योति दिव्यांग संघ, अनगड़ा के मनोज राम, सेरोफिना मिंज, शबनम लकड़ा, देवंती कुमारी, झालो कुमारी, मानीमाल महतो, भोला लकड़ा, शकुंतला लकड़ा, तबरेज अंसारी, लीला कुमारी, मुन्ना बड़ाईक, संतोष कुमार, उमेश राम, मंटू पासवान, वीणा कुमारी, ज्योति सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply