Latest News झारखण्ड राजनीति राष्ट्रीय

झारखंड में पार्टी को नयी गति देंगे धर्मपाल: नागपाल

रांची, झारखण्ड । जून  | 23, 2017 :: छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन एवं रांची नागरिक समिति के सचिव तथा रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री धर्मपाल को झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रदेश संगठन मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। नागपाल ने कहा कि धर्मपाल संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तरांचल के संगठन मंत्री भी हैं वह झारखंड में भाजपा को नया आयाम स्थापित करने में कारगर साबित होंगे। नागपाल ने कहा कि उनके आने से झारखंड में संगठन और निखरेगा तथा भाजपा के जनाधार को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि धर्मपाल कुशल संगठनकर्ता है।

Leave a Reply