Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

एचईसी बचाने को लेकर राजभवन के समक्ष इंडिया का प्रदर्शन 14 सितंबर को

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 08, 2023 ::

शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक बिहार क्लब रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मुस्ताक आलम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
जिसमें मुख्य रूप से भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, रांची के पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव, महेंद्र पाठक, रांची जिला राजद अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, जिला सचिव अजय कुमार, कांग्रेस विधायक राजेश कश्यप सहित कांग्रेस के अन्य नेतागण, झामुमो, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), मार्क्सवादी कोऑर्डिनेशन कमिटी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी अंबेडकर अधिकार मंच, साझा मंच आदि श्रमिक संगठनों के नेतृत्वकर्ता सहित कई समाजिक संगठनों के नेतृत्व के साथियों ने भाग लिया।

सर्वप्रथम डुमरी विधानसभा से इंडिया के जीत पर गठबंधन के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए डुमरी की जनता को बधाई दी और कहा की जुड़ेगा भारत तो जीतेगा इंडिया।
डुमरी की जनता ने भारतीय जनता पार्टी समर्थित आजसू उम्मीदवार को पराजित कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बेबी देवी को जिताया।

बैठक में सर्वसम्मति से हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, जो बरसों से बंदी की कगार पर है, जहां मजदूरों को रोटी के लाले पड़े हुए हैं, 20 महीना से अधिकारियों को तनख्वाह नहीं मिल रहा है तो 18 महीने से मजदूरों को मजदूरी नहीं दी गई है, जिसके चलते मजदूर में काफी आक्रोश में हैं।

नेताओं ने कहा एक साजिश के तहत हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को, जो मदर इंडस्ट्री के नाम से जाना जाता है, जो आजादी के बाद रांची में बना पहला कारखाना है, जिसने पूरे देश में कारखानो का जाल बिछाया, आज केंद्र सरकार की सार्वजनिक उद्योग विरोधी नीति के कारण बंदी के कगार पर है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एचईसी को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन श्रमिक संगठनों एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त पहल पर बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी।
नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश के सारे सार्वजनिक कल कारखानों को कौड़ी की भाव बेचा जा रहा है, मुनाफे देने वाले बड़े कारखानो को बंद किया जा रहा है।

आज देश, झारखंड और रांची की पहचान एचईसी को बचाने के लिए उपस्थित नेताओं ने अपने राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से भी अपील किया की उक्त कारखाना को अधिग्रहण कर राज्य सरकार इसे चलाए।

आज जिस इसरो के बल पर चंद्रयान के नाम को लेकर मोदी जी नगाड़ा पीट रहे हैं, उसका लॉन्चिंग पैड भी इसी कारखाना ने बनाया है, आदित्य L1 के कुछ उपकरण भी यहीं बने हैं।
इसीलिए इस कारखाना को बचाने के लिए राज्य में बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी जिसकी शुरुआत 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष हजारों की संख्या में महाजुटान कर के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे और एचईसी को चालू करने की मांग करेंगे। दिनांक 21 सितंबर 2023 को संसद भवन के विशेष सत्र में संसद भवन के समक्ष इंडिया गठबंधन के राज्य नेतृत्वकर्ता मजदूर संगठनों के नेतागण जंतर मंतर पर धरना देंगे और प्रधानमंत्री से उक्त कारखाना को बचाने की मांग करेंगे।
कारखाना को बचाने को लेकर आने वाले दिन में बड़ी लड़ाई लड़ने की योजना बनाई गई।

बैठक में भार मुख्य रूप से कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, कृष्णदेव सिंह, अशोक यादव, भवन सिंह, धर्मवीर सिंह, जितेंद्र गुप्ता, सीपीएम के समीर दास, प्रफुल्ल लिंडा, वीरेंद्र कुमार, अमल आजाद, मार्क्सिस्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी के सुशांतो मुखर्जी, भाकपा माले के शुभेंदु सेन और नंदिता भट्टाचार्य, राजेश यादव, जनता दल यूनाइटेड के सागर कुमार, आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार सहित इम्तियाज़ खान, मोनिका, राकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply