Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

ग्यारस के उपलक्ष्य में मारवाड़ी  युवा मंच राँची समर्पन शाखा ने की गौ सेवा

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   28, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने आज हरमु रोड गौशाला में ग्यारस के उपलक्ष्य में गौ सेवा की ।

राँची समर्पण *शाखा द्वारा हर एकादशी निरंतर गौ सेवा किया जा रहा है । जिसमें 28 सितंबर को ग्यारस के शुभ अवसर पर यह सेवा की गई । ये सेवा सुमिता लाठ के द्वारा करवाई गई। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है ।

आज की सेवा में गौ माता को गुड , चोकर 5 कूटी 10 kg और हरी सब्जियां खिलायी गई । गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियाँ सुचारू रूप से की।

कार्यक्रम में अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, आशा संथोलिया , सुमिता लाठ जी, पूजा सराविगी जी, स्मिता अग्रवाल, डॉली बंसल,कोमल पोद्दार मौजूद थी।

Leave a Reply