अगस्त | 03, 2021 :: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड रेल मंत्रालय भारत सरकार के नवनियुक्त सदस्य श्री गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रही है। प्रधनमंत्री की करिश्माई नेतृत्व मे भारत प्रगति के शिखर पर पहुंचने की दिशा में प्रयासरत है। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,एवं देश के वर्तमान रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी देश की सुरक्षा को मजबूत बनाया है।राजनाथ सिंह जी से उनके आवास जाकर शिष्टाचार मुलाकात की एवं श्री सेठी रेलवे बोर्ड के सदस्य नियुक्त होने के उपरांत उनसे आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।इस अवसर पर पटियाला से जसप्रीत सिंह जी,एवं संजीव शर्मा भी उपस्थित थे।




