Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

विभिन्न इवेंट्स में भाग लेने के लिए रामगढ़ महाविद्यालय की सांस्कृतिक टीम चतरा रवाना

रामगढ़ महाविद्यालय से 30 सदस्यों की टीम विभिन्न इवेंट्स में भागीदारी के लिए चतरा कॉलेज चतरा के लिए रवाना हुई।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष रामगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उल्लेख्य है कि प्रतियोगिता में जो विद्यार्थी चयनित होंगे ,वे आगे ईस्ट जोन की प्रतियोगिता में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में इस प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए रामगढ़ कॉलेज के प्रतिभागियों ने पूरी मेहनत और लगन से तैयारी की है।

टीम मैनेजर डॉ अनामिका ने विश्वास जताया कि स्किट ,माईम , नृत्य, रंगोली, चित्रकारी, एलोकेशन जैसी विभिन्न विधाओ में रामगढ़ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करेंगे। झांकी प्रस्तुति के लिए भी रामगढ़ कॉलेज ने बढ़िया थीम ‘मोटा अनाज स्वस्थ जीवन’ का चयन किया है। प्राचार्या डॉ रत्ना पांडे ने शुभकामनाएं दी और कहा कि रामगढ़ कॉलेज के प्रतिभावान विद्यार्थियों की कई प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए जरूर यादगार रहेंगी।
रामगढ़ कॉलेज की सांस्कृतिक समिति की सदस्य डॉ कामना रॉय , प्रो. रोज उरांव, डॉ प्रीति कमल, डॉ बलवन्ती मिंज, विजेता तिग्गा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। श्रुति, रिया, रानी अलीशा, कुमारी श्रुति, रानी, जीत, पवन, पलक, दीक्षा, जालंधर, प्रीतम सज्जाद, पंकज चित्रा, अंकित, रानी, विशाल, लक्ष्मी, कमल, प्रकाश ,नेहा, संगीता इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी के रूप और रजनीश पाठक, राम देवनाथ ,अंकित पाठक, विक्की,गोगल नायक संगीतकार के रूप में शिरकत करेंगे। इस टीम का प्रतिनिधित्व डॉ. अनामिका और डॉ. मालिनी डीन करेंगी।

Leave a Reply