राची, झारखण्ड | अक्टूबर 27, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा क्रिस्टल वैली अपार्टमेंट शिव दुर्गा मंदिर लेन रातू रोड में यह कैंप डॉ लाल पथ लैब्स के सौजन्य से 12 महीने 12 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अन्तर्गत सातवे शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बुजुर्गों का निशुल्क आइस चेकअप कराया गया। इस शिविर से 20 से अधिक लोग लाभान्वित हुए।
इसके अलावा शाखा ने हरमू रोड गौशाला में गौ सेवा भी की, गौ सेवा प्रभारी आशा संथौलिया, डॉली बंसल ने तैयारियां की, गौ माता को चारा, घास , एवं सब्जिया खिलाई गई । मौके पर अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, पूजा अग्रवाल, डॉली बंसल आशा , कविता जालान उपस्थित थी ।
स्वास्थ्य सेवा के कार्यक्रम मे अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कोमल झुनझुनवाला उपस्थित थे।




