Breaking News Latest News झारखण्ड

संविधान दिवस पर आर. एस. मोर कॉलेज परिवार ने किया संविधान की प्रस्तावना का पाठ

धनबाद, झारखण्ड |  नवम्बर  | 26, 2020 ::   आज दिनांक 26 नवम्बर 2020 को संविधान दिवस के अवसर पर आर0 एस0 मोर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा संविधान की प्रस्तावना के पाठ का आयोजन किया गया। वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर आयोजन 50 लोगों की सीमित उपस्थिति में सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए किया गया। प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने मौके पर उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने इस अवसर पर कहा कि संविधान भारत का राजधर्म है।संविधान सर्वोच्च विधि है, लेकिन कई अर्थों में यह विश्व के अन्य संविधानों से भिन्न है। इसकी उद्देशिका विशिष्ट है। इसके अनुसार संविधान की सर्वोपरिता का मुख्य शक्ति स्रोत ‘हम भारत के लोग’ हैं। ‘हम भारत के लोगों’ ने संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए इस संविधान को अधिनियमित व अंगीकृत किया है। उद्देशिका में सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक न्याय, समता व बंधुता के राष्ट्रीय स्वप्न हैं।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की महाविद्यालय इंचार्ज डॉ रत्ना कुमार, डॉ राजेन्द्र प्रताप, प्रो0 सुभाष दान, प्रो0 मनोरंजन महतो, प्रो0 त्रिपुरारी कुमार, डॉ अमित प्रसाद, प्रो0 प्रकाश प्रसाद, प्रो0 विनोद एक्का, प्रो0 सत्य नारायण गोराई, मो0 शारिक, प्रदीप महतो, एस0 एन0 चौधरी, रतन टोप्पो,मनोज तिर्की, सुजीत मंडल एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply