Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

धूमधाम से मना कामरेड एबी वर्धन का 100 वा जन्मदिन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   25, 2024 ::

रांची भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी रांची राज्य कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड एबी वर्धन के 100 वा जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद वनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य लखनलाल महतो, अखिल भारतीय किसान सभा के बरीय उपाध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह उपस्थित थे। नेताओं ने कहा की कामरेड वर्धन पूरे जीवन किसान मजदूर छात्र नौजवान के हक एवं अधिकार के लिए पूरे जीवन को समर्पित कर दिया, 2 जनवरी 2016 को उनका निधन हो गया था, आज पूरे देश में उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है, उनके बताएं रास्ते पर चलकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए संकल्प लिया गया, वर्धन को झारखंड से काफी लगाव रहा, झारखंड के जल जंगल जमीन की लड़ाई करने के लिए जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में आदिवासी महासभा का गठन किया गया था, आज जब देश में सांप्रदायिक शक्तियां सर उठाकर बोल रही है तो वर्धन जैसा मार्क्सवादी चिंतक की जरूरत महसूस होने लगा है। कामरेड वर्धन वामपंथ के बड़े नेताओं में से एक थे, उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सभा में पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता राज्य सचिव महेंद्र पाठक लखन लाल महतो जैनेंद्र कुमार भंते अजय कुमार सिंह मनोज ठाकुर किरण कुमारी अजहर हुसैन डॉ जितेंद्र कुमार राम कृत सिंह शाहीत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply