Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का झारखंड विधानसभा घेराव 24 मार्च को

राची, झारखण्ड  | मार्च |  21, 2025 ::

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य कार्यालय रांची में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पीके पांडे, राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जैनेंद्र कुमार भंते, जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक उपस्थित थे। नेताओं ने प्रेस वार्ता में संबोधित करते हुए कहा झारखंड की पूर्व की रघुवर सरकार एक साजिश के तहत झारखंड विधानसभा में बाबा भीमराव अंबेडकर एवं जयपाल सिंह मुंडा के प्रतिमा नहीं लगाया परंतु वर्तमान सरकार भी ध्यान नहीं दिया आज के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने 5 साल पूर्व अपने चुनावी वादे में कहा था हमारी सरकार बनेगी तो भूमि बैंक को रद्द करेंगे, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देंगे, विस्थापन आयोग का गठन करेंगे, स्थानीय नीती नियोजन नीति बनाएंगे, लेकिन 5 साल सरकार चलाने के बाद भी जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं किया, इसीलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने सभी जन संघटनों के साथ 24 मार्च 2025 को झारखंड विधानसभा घेराव करेगी, जिसमें विस्थापन आयोग के गठन करने, विस्थापन नीति और स्थानीय नीति बनाने झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान राशि देने 60 वर्ष उम्र के किसानों के ₹10000 मासिक पेंशन देने असंगठित मजदूरों को 26000 रुपए न्यूनतम मजदूर निर्धारित करने अनुसूचित जनजाति आयोग के गठन करने आदि मांगों के समर्थन में झारखंड विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है राज्य से सभी जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग्य लेंगे जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव डी राजा मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे, पुराना विधानसभा के समक्ष शहीद मैदान से 12: बजे दिन से जुलूस निकाला जाएगा।

 

 

Leave a Reply