Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर मे कलर बेल्ट्स ग्रेडेशन टेस्ट आयोजित : बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले कराटेकारो को मेडल 

 

रांची, झारखण्ड  | मई | 22, 2022 ::  शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज दिनांक 22/5/2022 को कलर बेल्ट्स ग्रेडेशन टेस्ट श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, पिस्का मोड़, हेसल, रातू रोड, राँची में आयोजित किया ।

इस बेल्ट ग्रेडेशन में शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के लगभग 125 कराटेकारो ने भाग लिया।

बेल्ट ग्रेडेशन शोकफ के मुख्य टेक्निकल डायरेक्टर एवं मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान मानस सिन्हा द्वारा किया गया एवं ग्रेडेशन में शिहान मानस सिन्हा का सहयोग शोकफ के निम्नलिखित कराटे प्रशिक्षको द्वारा किया गया।-राज किशोर, अमर वर्मा, नंद किशोर महतो, राम कृष्ण साहू, संजीव सिन्हा, लखन कुमार, उमेश कुमार रजक।

ग्रेडेशन में बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाले कराटेकारो को श्री अरविन्द सोसाइटी,हेसल ब्राँच, राँची के सचिव श्री रमेश भाई में मेडल प्रदान किये।जो इस प्रकार है-
अंवेशू भगत,सिंटू कुमार,अन्वी भरद्वाज,राहुल कुमार,मनीषा कुमारी,अद्विक राज,कौशिक गुप्ता, दीपा कुमारी,प्रिया अग्रवाल,आयुष,सुशांत राणा,अनुस कु मार,चित्रालया चौधरी,अनिरुद्रा दास।

इस आयोजन को सफल बनाने में
कराटेकास(Karatekas) गौरी, रितंभरा, ईवा, किशन और संदीप ने अपना योगदान दिया

Leave a Reply