रांची, झारखण्ड । नवम्बर | 12, 2017 :: रांची नागरिक समिति के बैनर तले समिति ने रविवार को रांची रेलवे स्टेशन पर स्वचछता अभियान चलाया गया। रांची नागरिक समिति के सचिव एवं छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन तथा रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य संदीप नागपाल ने कहा की स्व. अशोक नागपाल के 79वे जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच स्वच्छ भारत मिशन में रांची नागरिक समिति की ओर से जो स्वचछता अभियान का संकल्प लिया गया था पहले चरण में उसकी शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन से किया गया है नागपाल ने कहा की जल्द ही अगले चरण में महात्मा गांधी मार्ग तथा आसपास के स्थानों पर स्वचछता अभियान रांची नागरिक समिति के बैनर तले चलाया जाएगा। इस अभियान में रांची रेल मंडल के तरफ से दिनेश कुमार, स्टेशन मास्टर धु्रव कुमार, आशुतोष कुमार, रांची नगर निगम की ओर से अजीत कुमार, अजीत सिंह, अभिषेक कुमार, समिति के सदस्य प्रदीप मुन्ना, सुभाष चन्द्र नागपाल, बिरेंद्र जैन, हर्षा नागपाल, सपनदीप समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
