राची, झारखण्ड | सितम्बर 21, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थित वोलेंटीयरों उद्देश्य नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय गिरावट की बढ़ती चिंता को दूर करना था। 21 स्वयंसेवकों ने नदी के किनारों और आसपास के क्षेत्रों से जमा हुए कचरे, मलबे और प्रदूषकों को हटाया ताकि जल निकाय की प्राकृतिक सुंदरता और पारिस्थितिक संतुलन बनी रहे। अभियान के दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण पर सामूहिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और मौजूद लोगों के बीच स्वच्छता सबंधी पम्प्लेट्स को वितरित किया| एनएसएस समन्वयक डॉ. अनिर्बान गुप्ता के मार्गदर्शन में अभियान चलाया गया|




