Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

गुरु नानक  विद्यालय में मना वीर बाल दिवस

गुरु नानक विद्यालय में बच्चों द्वारा वीर बाल दिवस” मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत शबद गायन “मितर प्यारे नू ” से हुई l इसके उपरांत बच्चों के द्वारा साहबजादों की वीरगाथा पर कविता वाचन हुआ जो बहुत मर्म स्पर्शी था l
बच्चों ने साहिबजादों की वीरता और बलिदान की कहानियों को साझा किया कि कैसे उन्होंने अपने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दे लेकिन दुश्मनों के सामने नहीं झुके। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों को अपने गौरवशाली संस्कृति और वीरता पर इतिहास को जानने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर “क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियाl इस सप्ताह हर दिन सबद गायन किया गया! कार्यक्रम का समापन छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गतका” (सिख मार्शल आर्ट) प्रस्तुति से हुई
जिसने वहां उपस्थित सभी लोगो में जोश और उत्साह से भर दियाl इस तरह का
आयोजन बच्चों में साहस, धर्म और बलिदान की भावना को विकसित करता हैl
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर कैप्टन सुमित कौर ,उप प्राचार्या सुश्री सोनिया कौर और मुख्य अध्यापिका श्रीमती हरप्रीत कौर ने सभी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और इन वीर बालकों के आदर्श को अपने जीवन में अपनाने को कहाl

Leave a Reply