राची, झारखण्ड | नवम्बर | 02, 2024 ::
गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर “रिलेशंस” कि ओर से कांके रोड स्थित डी ए वी गांधीनगर स्कूल के जूनियर विंग शिशु विहार के सैकड़ों बच्चों ने रांची गौशाला न्यास संस्था के कांके सुकरहूटू में निर्मित गौशाला का भ्रमण किया । बच्चों ने सैकड़ों गायों को गुड़,रोटी और चारा खिलाया।
गोशाला के निर्मल कृष्ण चंद्र ने बच्चों को पूरे गोशाला का भ्रमण भी कराया। साथ ही साथ उन्होंने गाय की महत्वता के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गाय को हमारे देश में गो माता के नाम से जाना जाता है। बच्चों ने गायों के बच्चों को निहारते हुए उनको खाना खिलाया। गौशाला में होने वाले कार्यों की जानकारी दी तथा बच्चों को गोशाला की गायों समेत अपने आस पास की गायों की रक्षा करने के लिए जागरूक भी किया।
मौके पर स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डॉ जया जायसवाल, मणि शर्मा, लक्ष्मी सिन्हा, सीमा जैन, निशा वर्मा समेत कई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।




