राची, झारखण्ड | अक्टूबर 22, 2024 ::
एच ङी एफ सी बैंक और हेड हेल्ड हाई द्वारा मेक इंडिया कैपेबल प्रोग्राम के तहत जिन बच्चों को सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग दी गई, उन 30 प्रशिक्षित बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह कोर्स वाईएमसीए धुर्वा में 180 दिनों तक चला, इस कोर्स को करने के बाद बच्चों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार भी मिला, इस कार्यक्रम में एच ङी एफ सी बैंक का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मनोज कुमार बागे (एसोसिएट जेनरल सेक्रेटरी, वाईएमसीए रांची) कुमार कौकव (सीनियर मैनेजर हेड हेल्ड हाई), सौरभ मुर्मू (सेक्रेटरी वाईएमसीए रांची), गुरु शरण झा (ट्रेनर एच ङी एफ सी रांची सेंटर), शेशांत कुमार चौबे (ट्रेनर लैंड मार्क रांची), बाल्मीकि पांडे (सीनियर एकाउंटेंट, वाईएमसीए रांची), सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



