Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

मलेशिया में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग जन खिलाड़ियों को सी.सी.एल ने दी शुभकामनाएं

राची, झारखण्ड | जुलाई | 05, 2023 :: मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय थ्रो बॉल में चयनित झारखंड के सात दिव्यांग जन खिलाड़ियों
प्रतिमा तिर्की,
अनीता तिर्की,
तारा मनी लाकड़ा,
महिमा उरांव ,
जय श्री ,
सनोज महतो,
मुकेश कंचन
को सी.सी.एल के निदेशक ( कार्मिक ) हर्ष नाथ मिश्रा के द्वारा शुभकामनाएं दिया गया।
उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों से दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया और आशा जताई के मलेशिया में उनका प्रदर्शन उत्कृष्ट रहेगा ।
यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने दिया ।

Leave a Reply